गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बागपत को मिल रही होम फर्निशिंग उत्पाद में नई पहचान

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत जिले में एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्राेत्साहन योजना के तहत होम फर्निशिंग को नयी पहचान मिल रही है। जिलाधिकारी ने जितेन्द्र प्रताप सिंह ने एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित लाभार्थियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस योजना के तहत अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर दूसरे प्रदेशों में आयोजित मेले में प्रतिभाग करने वाली औद्योगिक सात इकाइयों को 863701 रुपए की संस्तुति की।
उन्होंने बताया कि इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी जनपद के मुख्य उत्पादकों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया, जिसके अंतर्गत होम फर्निशिंग आता है, इसको जी आई टैग भी प्राप्त है, जिसमें बंसल टेक्सटाइल राजकुमार बंसल खेकड़ा व नौशाद अली हैंडलूम खेकड़ा द्वारा प्रतिभाग किया गया। इससे बागपत को एक नई पहचान मिल रही है।
उन्होंने बताया, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो एक्सपो मार्ट सितंबर 2023 में लगाया गया जिसमें आकृति, ज्वैलवाफट, सुरभी कनोडिया ग्राम सिसाना उत्पाद डेकोरेटिव आइटम में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया, इस योजना में उन विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाता है,जो योजना के अंतर्गत जिले के छोटे मध्य और परंपरागत उद्योगों का विकास कर रोजगार प्रदान कराते है। जिलाधिकारी ने बताया, बाहर आयोजित मेले प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए एक व्यक्ति के तृतीय श्रेणी वातानुकूलित अथवा बस का वास्तविक किराया अनुमन्य है जो सरकार द्वारा दिया जाता है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने 863701 रुपए की संस्तुति की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जीएमडीआईसी अर्चना तिवारी, खाद सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *