गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरएसजीएल ने की सीएनजी दरों में ढ़ाई रुपये प्रति किलो की कमी

जयपुर : राजस्थान सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस (आरएसजीएल) द्वारा कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशनों पर आमनागरिकों को ढ़ाई रुपये किलोग्राम सस्ती सीएनजी गैस उपलब्ध होगी। आरएसजीएल की चेयरपर्सन श्रीमती आनन्दी ने बताया कि आरएसजीएल ने तत्काल प्रभाव से नई दरें लागू कर आमनागरिकों को राहत प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि सीएनजी पेट्रोल की तुलना में करीब 45 प्रतिशत और डीजल की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत सस्ती होती है।
आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा नई दरों के अनुसार अब कोटा में आमनागरिकों को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी में 2.50 रुपये प्रति किलो की राहत देते हुए अब 92 रुपए 40 पैसे प्रति किलोग्राम उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *