गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शुक्रवार को पानीपत के निजी अस्पताल के एक डॉक्टर को दो लाख रु की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी डाॅ0 विशाल मलिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नागरिक अस्पताल पानीपत में कार्यरत दो अन्य आरोपियों डॉ पवन कुमार तथा लिपिक नवीन कुमार द्वारा डॉ विशाल मलिक के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी की टीम द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुये आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता द्वारा संचालित किये जा रहे इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज न करवाने तथा जारी किये गये नोटिस को फाइल करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी की टीम इस मामले में जल्द ही दोनों आरोपियों की भी गिरफ्तारी करेगी। ब्यूरो प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी
जानकारी हरियाणा एसीबी के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *