गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में अफीम के साथ छह गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में 2.5 किलोग्राम अफीम के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शहर में नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिये कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने कोट कलां चौक, जालंधर में चेकिंग की और फगवाड़ा से जालंधर जा रही होंडा सिटी कार को रोका गया। श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर कार सवार लोग तेजी से भागने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस पार्टी ने कार रोकी और उसमें सवार तीन व्यक्तियों विकास सिंह निवासी जिला गाजियाबाद, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले पवन और जिला मालदा पश्चिम बंगाल से लकी मंडल को दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्राथमिकी एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, वाई-प्वाइंट प्रतापपुरा, जालंधर में पुलिस पार्टी ने गांव प्रतापपुरा जालंधर से एक ऑल्टो कार को रोका और कार को रोककर तलाशी लेने पर 500 ग्राम अफीम बरामद की।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस पार्टी ने तीन व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र केवल सिंह निवासी गांव पसाला थाना नूरमहल जालंधर, कुलदीप कुमार उर्फ ​​दीपी पुत्र प्रीतम दास निवासी कीर्ति नगर धर्मकोट और इंद्रजीत सिंह ​​उर्फ मोनू पुत्र अवतार सिंह निवासी नीम वाला चौक गुरु अर्जन नगर थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला के रूप में की है। श्री शर्मा ने कहा कि गुरमुख सिंह और कुलदीप कुमार की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, जबकि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *