गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस संयंत्र लूट के आरोपी पांच बदमाश गिरफ्तार

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अगौता क्षेत्र में निर्माणाधीन बायो गैस प्लांट में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पिछली चार मार्च की रात्रि में अगोता क्षेत्र स्थित निर्माण अधीन बायोगैस प्लांटके अंदर लुटेरे घुसे थे तथा वहां मौजूद निर्माण अधीन सामान को वाहन में भर कर फरार हो गए थे।
इसी क्रम में आज तड़के स्वाट टीम व थाना अगौता पुलिस एक सूचना के आधार पर सनराइज स्कूल गडिया बम्बा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक मिनी ट्रक और दो बाइक सामने से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर बदमाशों ने वाहन को बम्बा पटरी की ओर मोड़ कर तेजी से भागने लगे पुलिस ने बदमाशों काे ललकारा तो उन्होने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश खालिद व राजू गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने वाहन पर सवार एक अन्य बदमाश समेत तीनो को गिरफ्तार कर लिया।
उसी समय बाइक पर सवार एक बदमाश ने अपनी मोटरसाइकिल स्याना/औरंगाबाद मार्ग की ओर तथा दूसरा बाइक सवार बदमाश बुलन्दशहर की ओर मुड़कर तेजी से भागने लगा। इन दोनों के सम्बन्ध में कन्ट्रोल रुम को सूचना दी गई। स्याना पुलिस ने ग्राम चित्सौन से थल गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर वकील नामक बदमाश को ललकारा और फायरिंग में घायल होने पर उसे धर दबोचा। इसके अलावा बुलन्दशहर की ओर भागे बदमाश को अगौता से जसरावली खुर्द वाले रास्ते पर संक्षिप्त मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *