गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया में किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के संग दो किशोरों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी किशोरों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के दुबहर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासनी 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ गत सात मार्च को पड़ोस के ही 13 और 14 वर्षीय दो किशोरों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया ।
मामले में पुलिस ने शनिवार की रात्रि पीड़िता पिता की तहरीर पर आरोपी किशोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी व पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी । मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को क्षेत्र के ही उदयपुरा के समीप हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *