गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव तीन चरणों में करवाए जायेंगे।पहले चरण में 19 अप्रैल को एक,दूसरे चरण में 26 अप्रैल को तीन तथा तीसरे एवं अन्तिम चरण में 07 मई को सात सीटों पर चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा आज जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार पहले चरण में घुर नक्सल बस्तर संसदीय सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।इस चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होंगी और उसी के साथ नामांकन शुरू हो जायेंगा।

दूसरे चरण में नक्सल प्रभावित कांकेर एवं राजनांदगांव के अलावा महासमुन्द सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।इस चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी होंगी। तीसरे एवं आखिरी चरण में रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,कोरबा,जांजगीर,रायगढ़ एवं सरगुजा संसदीय सीटों पर 07 मई को मतदान करवाया जायेंगा।इस चरण के लिए 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *