गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदायूं में दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में दो बच्चों की हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली के बारादरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को बताया कि बाबा कॉलोनी स्थित एक घर में दो बच्चों की निर्मम हत्या के एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि उसका दूसरा भाई जावेद फरार था जिसे आज बरेली स्थित बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट इलाके में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होने बताया कि जावेद की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है। उस पर जो इनाम कराया गया था, उसके दबाव में उसने आज बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट चौकी में जाकर आत्मसमर्पण पर किया है और अपना एक वीडियो भी वायरल किया था।
वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय पुलिस ने बरेली में उच्चाधिकारियों से संपर्क किया और अब बदायूं पुलिस उसको लेकर वापस आ रही है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *