गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईडी ने विजयभास्कर के आवास पर छापा मारा

पुडुकोट्टई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को अलग-अलग धन शोधन मामलों में तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के इलुप्पुर में वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर के आवास तथा चेन्नई स्थित एक रियल एस्टेट समूह के परिसर की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों के सिलसिले में लगभग 25 स्थानों की तलाशी ली।
अन्नाद्रमुक शासन के दौरान 2011 से 2021 तक स्वास्थ्य विभाग संभालने वाले श्री विजयभास्कर 2022 में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) पुलिस द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले का सामना कर रहे थे और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन पर ‘गुटखा घोटाले’ में लिप्त होने का भी आरोप लगाया था।
डीवीएसी द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजयभास्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद, ईडी अधिकारियों ने मामले में धनशोधन के कोण की जांच करने के लिए कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *