गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में ड्रग तस्कर की मौत, दो पुलिस अधिकारी घायल

होशियारपुर : पंजाब के दसुआ के गांव मियानी में मंगलवार को छापामरी के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में, एक कथित ड्रग तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक हेड कांस्टेबल (एचसी) घायल हो गये।
होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (जांच) सर्बजीत सिंह बाहिया ने घटना का विवरण दिया, जिसमें कहा गया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर, दसुआ के पुलिस उपाधीक्षक जगदीश राज अटारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने वांछित ड्रग तस्कर सुच्चा सिंह के आवास पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि सिंह के घर में प्रवेश करने पर सुच्चा सिंह ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों पर कुदाल (फवाड़ा) और गंडासा से हमला किया।

इस हमले में एएसआई सतनाम सिंह और एचसी गुरविंदर सिंह घायल हो गये और दोनों जमीन पर गिर गये। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी गोलीबारी में तस्कर सुच्चा सिंह को घायल हो गया। उन्होंने कहा कि स्थिति तब बिगड़ गयी जब महिलाओं और अन्य व्यक्ति, जिनके पास संशोधित बंदूक थी, पुलिस टीम के खिलाफ विवाद में शामिल हो गये।
एएसआई सतनाम सिंह और एचसी गुरविंदर सिंह को चिकित्सा के लिये दसुआ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गोली लगने से घायल सुच्चा सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सुच्चा सिंह के शव को आगे की प्रक्रिया के लिये सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और पुलिस विभाग की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को फोरेंसिक जांच के लिये बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *