गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा विधायक से 10 लाख रंगदारी की मांग

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ललन पासवान से दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ललन पासवान के मोबाइल फोन पर अपराधियों ने मैसेज भेज कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी है और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में भाजपा विधायक ललन पासवान ने राज्य के मुख्यमंत्री सहित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों को लिखित सूचना देकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर जिला पुलिस के तकनीकी सेल के द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजे गए मैसेज की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *