गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगाल में स्कूल-कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश बढ़ाया गया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने राज्य में सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आम चुनाव के लिये 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के मद्देनजर तीन निकटवर्ती जिलों कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में शैक्षणिक संस्थान 16 से 20 अप्रैल के बीच बंद रहेंगे। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को दार्जिलिंग, कलिंगपोंग और दक्षिण और उत्तरी दिनाजपुर में मतदान होगा जिसके कारण इन क्षेत्रों के 24-27 अप्रैल के बीच बंद रहेंगे।
डब्ल्यूबीबीएसई अधिसूचना के अनुसार, मतदान के शेष पांच चरणों के लिए, कोलकाता सहित राज्य के सभी जिलों में स्कूल और कॉलेज छह मई से दो जून, 2024 के बीच बंद रहेंगे।
आमतौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टी नौ से 20 मई के बीच होती है, लेकिन सात चरणों के मतदान के कारण अवकाश के दिन बढ़ाये गये हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश स्कूल और कॉलेज भवनों का उपयोग मतदान केंद्र और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के अस्थायी शिविरों के रूप में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *