गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिट्टी में दबने से दो की मौत, छह की हालत गंभीर

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार को ईद के लिये घर सजाने की खातिर चिकनी मिट्टी लेने गये दो ग्रामीणों की मिट्टी के ढेर में दबने से मौत हो गयी और छह लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि हादसा यमुनानगर के खंड साढौरा के गांव रतौली में हुआ। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय सतारा, 28 साल की नसरीना के रूप में हुई है, जबकि घायलों में 14 साल का परवेज, 35 वर्षीय अफसाना, 32 साल का मंजूर हसन, 29 वर्षीया सलमा, मंजूर और सालमा की छह साल की बेटी मुस्कान और मंजूर की 17 वर्षीय बहन सूफी शामिल है, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परवेज की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे मुलाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को ईद के मद्देनजर ग्रामीण अपना घर सजाने के लिये चिकनी मिट्टी लेने गये थे। इसके लिये मिट्टी के ढेर की खुदाई कर रहे थे, कि मिट्टी का ढेर ढहने से वह इसमें दब गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *