गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चारा घोटाला मामले में दो गवाहों का बयान कलमबंद

पटना : बिहार के बहुचर्चित करोड़ो रुपये के चारा घोटाला से जुड़े एक मुख्य मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष अदालत में अपने 90वें एवं 91वें गवाह का बयान आज कलमबंद करवाया।
चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में सीबीआई ने 90वें गवाह के रुप में एक बैंककर्मी कृष्ण कुमार सिन्हा को पेश किया था जबकि 91वें गवाह के रूप में बजट शाखा के प्रशाखा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश सहाय को पेश किया गया। गवाहों का मुख्य परीक्षण पूरा हुआ और बचाव पक्ष के द्वारा प्रतिपरीक्षण किया गया। अदालत ने मामले में 06 अप्रैल 2024 की अगली तिथि निश्चित की है।
मामला भागलपुर के बांका उप जिला कोषागार से पशुपालन विभाग में जाली विपत्रों के आधार पर लगभग 45 लाख रुपये की अवैध निकासी का है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत कई तत्कालीन मंत्री, विधायक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इस मामले में आरोपित हैं।
सीबीआई ने मामले की प्राथमिकी आरसी 63ए/96 के रूप में दर्ज करने के बाद 44 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें से कई आरोपितों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में लालू प्रसाद यादव समेत 18 आरोपितों के खिलाफ सुनवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *