गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भागलपुर : एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के कुतुबगंज निवासी पवन यादव शुक्रवार की शाम को बाजार से लौटकर घर आया, तभी पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी और भाग गए। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतक पवन वर्ष 2022 में बबरगंज क्षेत्र में हुए अमरेन्द्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और हाल ही में वह जेल से छुटकर बाहर आया था।वह जमीन की खरीद – बिक्री का काम करता था। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इधर, मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *