गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बाइक की टक्कर : तीन लोगों की मौत, दो घायल

छपरा : बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि राजा चौक पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी।इस घटना में रज्जूपुर गांव निवासी प्रमोद राय के पुत्र धीरज कुमार (18) तथा दो अन्य युवक की मौत हो गयी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घायलों को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *