गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक ही परिवार के छह लोगों की आग से जलकर मौत

सासाराम : बिहार में रोहतास जिले के कछवा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इब्राहिमपुर गांव स्थित एक घर में ट्रांसफर्मर से निकली चिंगारी से आग लग गयी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हर टोला निवासी देवराज चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी,बजरंगी कुमार (06), काजल कुमारी (04), शिवानी कुमारी (03) कांति कुमारी (06) और गुड़िया कुमारी के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आग में जलकर छह लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *