गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसककर्मी निलंबित

छपरा : बिहार के सारण जिले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो थाना प्रभारी और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव मंगला ने शनिवार को यहां बताया कि इसुआपुर के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक टिंकू कुमार और वर्तमान में कोपा थाना की प्रभारी निधि कुमारी तथा चौकीदार रमेश राय को इसुआपुर थाना के मालखाना में रखे 30 बोतल शराब गायब होने के मामले में मशरक के पुलिस उपाधीक्षक के जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों थाना के लिए अलग-अलग तीन-तीन नाम चुनाव आयोग को भेजा गया है, जहां से अनुमति मिलने पर इसुआपुर और कोपा थाना में नये थाना प्रभारी का योगदान कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *