गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रॉबिन सांपला भाजपा छोड़ आप में शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला मंगलवार आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गये। रॉबिन सांपला जालंधर के बड़े युवा एससी नेता हैं, जिनकी युवाओं के बीच अच्छी खासी पकड़ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मंत्री विजय सांपला के करीबी रिश्तेदार रॉबिन सांपला को आधिकारिक तौर पर आप में शामिल करवाया। इस मौके जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने रॉबिन सांपला का आप परिवार में स्वागत किया। रॉबिन सांपला का समर्थन जालंधर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिये आप को और मजबूत करेगा। वहीं उनके भाजपा छोड़ने से पार्टी जालंधर में और कमजोर हो जायेगी। जालंधर की हॉट सीट पर आप लगातार मजबूत होती जा रही है। आप ने पवन कुमार टीनू को जालंधर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
रॉबिन सांपला ने कहा कि आप वह पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ डट कर खड़ी है। यह आम आदमी, गरीबों और दलितों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार बिना किसी भेदभाव के पंजाब के हर वर्ग के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका कोई महत्व नहीं है। वह केवल भ्रष्ट नेताओं की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *