गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा धर्म व जाति की राजनीति करती है

सिरसा : कुमारी शैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास मुद्दे नहीं है। भाजपा धर्म व जाति की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस की अपनी अलग विचारधारा है। शैलजा ने कहा कि इस तरह की राजनीति इंतिहा हो गई है। झूठ की राजनीति के दिन लद गए हैं। आम नागरिक की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। भाजपा बौखलाहट में है। देश के जीएसटी से त्रस्त लोगों की लड़ाई पार्टी के नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे जी लड़ रहे हैं। आज सरकार का विकल्प कांग्रेस है।
कुमारी शैलजा मंडी कालांवाली में अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान एक सभा व पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इस आशय की बात कही। उन्होंने कहा कि वह एक मई को सिरसा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
सभा को पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, विधायक शमशेर सिंह गोगी,विधायक प्रदीप चौधरी,विधायक रेणु बाला, विधायक ज्योति चौधरी,पूर्व विधायक भारत सिंह बेनीवाल, आप नेता कुलदीप गदराना,संदीप नेहरा,विधायक शीशपाल व निर्मल मल्लडी सहित कई नेता मौजूद थे।
अनुच्छेद 370 हटाने,राम मंदिर व कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में से मौजूदा चुनाव में कौन प्रभावी है के जवाब में सुश्री शैलजा ने कहा कि देश में न्याय की जीत हुई हैं भारत जोड़ो की जीत होगी। भाजपा देश व समाज को बांटने की बात कर रही है। भाजपा बताये कि पिछली गारंटियों का क्या हुआ?
विभिन्न राज्यो में हुए कम मतदान पर अपनी प्रतिक्रिया में सुश्री शैलजा ने कहा कि लोगों में सरकार के प्रति उत्साह नही है। भाजपा का ग्राफ निरन्तर गिरता जा रहा है। हरियाणा में इंडिया समूह 10 सीटे जीतेगा। भाजपा आज मंगलसूत्र, भगवान के नाम पर गुमराह कर रही है। बेरोजगार, मंहगाई देश में बड़े मुद्दे हैं। देश का युवा रोजगार जबकि महिला मान सम्मान चाहती है।
कुमारी शैलजा ने कहा कि मंदिर एक पार्टी का नही सबका है। अपनी आस्था की बात है। राम सबके है। उन्होंने कहा कि सिरसा से उनका नाता सियासत से ऊपर उठकर है। मेरी राजनीति की नींव सिरसा की जनता ने ही रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *