गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गया : देसी हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गया : बिहार में गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के कचनामा बाजार से पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार कर देसी हथियार बरामद किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) खुर्शीद आलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेलागंज थाना क्षेत्र के कचनामा बाजार में दो लोग हथियार के साथ किसी अन्य व्यक्ति से उलझ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कचनामा बाजार में छापामारी की।

जहां से संजय सिंह एवं अजय कुमार सिंह नामक दो लोगों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गई। इस क्रम में उनके पास से देशी पिस्तौल, दो कारतूस, 24 हजार रुपये नगद एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। श्री आलम ने बताया कि संजय सिंह बेलागंज थाना क्षेत्र के कचनामा बाजार का रहने वाला है, जबकि अजय कुमार सिंह डीहा बाजार का रहने वाला है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *