गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मतदान के दिन बेवजह घूमने वाले बाहरी लोगों पर होगी कार्रवाई

सुपौल : बिहार के सुपौल लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले मतदान के दिन बाहरी क्षेत्र का यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आया तो ऐसे लोगों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज यहां बताया कि कोई बाहरी व्यक्ति मतदान के दिन किसी कारणवश इस लोक सभा के अन्तर्गत अपने संबंधियों के यहां आए हुए है या वो अपने घर चले जाय और यदि नहीं जा पा रहे तो मतदान की निर्धारित अवधि में वे घर बाहर नहीं निकलेंगे ।
श्री कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार का शोर का समय समाप्त हो चुका है ।और मतदानकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने भी अपनी अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर है । इस बार नई व्यवस्था के तहत सभी मतदान केन्द्रों के पीठासीन पदाधिकारी ही ईवीएम लेकर अपने अपने मतदान केंद्र पर जाएंगे । एक हजार आठ पनचानवे मतदान केन्द्रों के लिए करीब आठ हजार मतदानकर्मी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने में हिस्सा ले रहे है तथा पारा मिलिट्री फोर्स सहित दस हजार सुरक्षाकर्मी की तैनाती रहेंगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 19,27,207 मतदाताओं को जागरूक करने का अथक प्रयास किया गया है ।
इस मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए हर स्तर कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है । मतदान के दिन इस लोकसभा क्षेत्र के नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा और अन्दर जिले को सीमा आज रविवार की संध्या से सील कर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *