मधेपुरा : बिहार में मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की रात ग्वालपाड़ा बाजार में बाइक सवार तीन अपराधी जनता मेडिकल के सामने रुके। वहां अपराधियों ने गोली बारी की। इसके बाद अपराधियों ने गौरव होटल के पास भी गोली चलायी। इस घटना में चार लोग घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सियाराम गुप्ता के रूप में की गयी है।सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल रोहित को बेहतर इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मधेपुरा में अपराधियों ने की गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल
