गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकान में आग लगने से दो लोग झुलसे

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर से लगे कंचनपुर ग्राम में मंगलवार रात एक किराना दुकान एवं घर में भीषण आग लग गई जिससे एक महिला और युवक झुलस गए। दुकान में किराना और सामान्य चीजों के अलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती है। इसी दौरान एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया। दुकान में बैठी महिला पेट्रोल को डिब्बे से बोतल में डालने लगी। दुकान में अंधेरा होने के कारण वहां मोमबत्ती जली हुई थी। पेट्रोल मोमबत्ती के संपर्क आते ही देखते ही देखते वहां भीषण आग लग गई। जिससे महिला और युवक दोनों ही आग की चपेट में आ गए। इसी दौरान दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया। इससे आग भीतर तक फैल गई।
सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम वहां पहुंची। आग पर काबू पाने के साथ दमकलकर्मियों ने महिला को बाहर निकाला। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला और युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किराना दुकान एवं घर पूरी तरह जल गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *