गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भू अभिलेख निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिलडी तहसील के भू अभिलेख निरीक्षक को आज 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डा़ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की डूंगरपुर इकाई को शिकायत की कि उसकी भूमि के नामांतरण करने की एवज में बिलडी तहसील के भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है।

डा मेहरड़ा ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो की डूंगरपुर इकाई में पुलिस उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नृतृत्व मे गठित दल ने जाल बिछाकर दिनेश पंचाल को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। श्री पंचाल के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *