गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिनसर अग्निकांड: मृतक संख्या बढ़कर छह हुई

नैनीताल : उत्तराखंड के बिनसर वन्य जीव विहार अग्निकांड में घायल एक और पीआरडी जवान ने भी शनिवार को दिल्ली में दम तोड़ दिया है। इस घटना में अब मृतकों की संख्या छह हो गयी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार पीआरडी जवान कुंदन नेगी निवासी ग्राम खाकरी, अल्मोड़ा ने भी बीती रात को दम तोड़ दिया है। मृतक 60 प्रतिशत जला था और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार चल रहा था।
बताया जा जा रहा है कि अत्यधिक संक्रमण के चलते पीआरडी जवान की मृत्यु हुई है। इस प्रकार बिनसर अग्निकांड में मृतकों की संख्या छह पहुंच गयी है। इससे पहले विगत 19 जून को भी फायर वाचर कृष्ण कुमार ने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया था।
अल्मोड़ा के बिनसर वन्य जीव विहार में विगत 13 जून को जंगल की आग फैल गयी थी। पीआरडी के दो जवान और छह वन कर्मी मौके पर आग पर काबू पाने के लिये गये थे। सभी आठ लोग वनाग्नि की चपेट में आ गये। इस घटना में एक पीआरडी जवान समेत चार वन कर्मी जिंदा जल गये थे जबकि चार बुरी तरह से झुलस (घायल) हो गये थे। सभी को प्रदेश सरकार की ओर से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *