जमुई : बिहार के जमुई जिले के अलग-अलग प्रखंडों में शनिवार को वज्रपात से तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के चिनवेरिया गांव निवासी राजू पासवान (22) घर के समीप खड़ा था, तभी वज्रपात हुआ। इस घटना में राजू पासवान की झुलसकर मौत हो गयी।वहीं जिले के सिकंदरा प्रखंड के चारण गांव में खेत में काम कर रहे कारू यादव (50) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि जिले के अलीगंज प्रखंड के हिलसा गांव निवासी सौरव कुमार (14) खेत में काम रहा था, तभी वज्रपात हुआ। इस घटना में सौरव कुमार की झुलसकर मौत हो गयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
जमुई में वज्रपात से तीन लोगों की मौत
