गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारातियों को ले जा रहे ट्रक के पलटने से दो लोगों की मौत,13 घायल

भरतपुर : राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में पचगांव चौकी के पास कल देर रात बारातियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार बच्चों सहित 13 बाराती घायल हो गये।
पुुलिस सूत्रों ने बताया कि दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना कस्बे से सतीश की बारात में शामिल होने के लिये बाराती ट्रक से पुरैनी गांव की ओर जा रहे थे। पचगांव चौकी के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का टायर फटने से ट्रक पलट गया। इससे सुरेश (50) और राजू (40) की मौत हो गयी, जबकि राकेश (30), राजवीर (33), पप्पू (35), टीटू (30), कालीचरण (60), बृजमोहन (30), प्रवेश (8), मुन्नालाल (65), अविनाश (8), मुकेश (35), मोहित (15) और धोनी (12) घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बबलू (35) की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *