गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नालंदा में बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत

राजगीर : बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि केवाली गांव निवासी हरेंद्र यादव (25) शनिवार की रात बढ़न यादव (50) के खेत में पानी का मोटर ठीक करने गया था। इस दौरान हरेंद्र यादव को करंट लग गया। हरेन्द्र यादव को बचाने के क्रम में बढ़न यादव को भी करंट लग गया। सूत्रों ने बताया कि हरेन्द्र यादव और बढ़न यादव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी।पोस्टमॉर्टम करये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *