गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उदयपुर सिटी-आगरा कैंट नयी वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन

जयपुर : ट्रेन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नयी वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20981, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से उदयपुर सिटी से 05.45 बजे रवाना होकर 14.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20982, आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से आगरा कैंट से 15.00 बजे रवाना होकर 23.45 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सेवा राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *