गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्तर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में हुआ मुठभेड़, माओवादी हुआ ढ़ेर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में रविवार को हुए मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने हथियार सहित नक्सली सामग्री बरामद की। सुरक्षाबलों को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकेली,नेलगोड़ा तुमनार के आसपास जंगल पहाड़ियों में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जिला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स ने क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया। अभियान के दौरान डीआरजी बस्तर फाइटर्स की टीम पर माओवादियों ने नुकसान पहुंचाने की नीयत से गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल की तलाशी करने पर एक माओवादी का शव, हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किया गया। मारा गया माओवादी प्लाटून 16 का सदस्य था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *