गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अखिलेश ने एक्सप्रेस वे की मांग के साथ गडकरी को लिखा खत

इटावा : अखिलेश यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में एक्सप्रेस वे निर्माण की मांग की है। श्री यादव ने एक्सप्रेस वे के साथ ही हाइवे निर्माण और इटावा से जुड़े चंबल ग्वालियर मार्ग, बरेली से लिपुलेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जैसे मार्गों का विस्तार करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सपा प्रमुख ने केंद्रीय सड़क एवं राज्य परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न इलाके में एक्सप्रेस वे और हाईवे निर्माण की मांग की है।
उन्हाेने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा स्वीकृत संरेखण, इटावा (यूपी) और कोटा (राजस्थान) को जोड़ने वाले 408.77 किलोमीटर लम्बे चम्बल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा किया जाये। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लिपुलेख तक प्रस्तावित सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सतना से जोड़ा जाये और इटावा में जहां से एक्सप्रेसवे शुरू हो रहा है उसे हरिद्वार तक ले जायें। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे को 25 किलोमीटर और बढ़ाकर बिहार के बक्सर भागलपुर तक बनने वाले एक्सप्रेसवे से मिलाने के लिए पखनपुरा गाँव से जोड़ा जाये जिससे भागलपुर से दिल्ली तक एक एक्सप्रेसवे मिल सके। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नैमिषारण्य कट से शुरू होकर हरिद्वार तक एक नये एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *