गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धमतरी मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के ठिकाने से 38 लाख नगद बरामद

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के ठिकानों से जवानों ने 38 लाख रुपए नकद बरामद किए। इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गयी है।
गरियाबंद पुलिस और धमतरी डीआरजी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह मुठभेड़ गरियाबंद और ओडिशा सीमा पर स्थित ग्राम पोंडी के करीब हुआ है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस और धमतरी डीआरजी की एक संयुक्त टीम तलाश अभियान के लिए निकली थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई।
जवानों को हावी होते देख नक्सली मौके से भाग निकले। मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के द्वारा डंप किए हुए 38 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं। इसके साथ ही 31 डेटोनेटर, 23 यूबीजीएल लांचर, कारतूस, नक्सली साहित्य और भारी मात्रा में राशन समाग्री बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *