गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब भाजपा ने किया सदस्यता अभियान का आग़ाज़

खरड़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को मोहाली जिले के खरड़ में प्रदेश सदस्यता अभियान वर्कशॉप का आयोजन किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने सदस्यता हेतु मिस्ड काल नम्बर 8800002024 जारी किया। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी, प्रदेश सदस्यता प्रमुख मनोरंजन कालिया और प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवास सुल्लु भी उपस्थित रहे।
श्री जाखड़ ने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय वर्कशॉप में पंजाब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य, पंजाब के सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा के कैंडिडेट, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष और जिलों की सदस्यता अभियान समितियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *