गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, चार घायल

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने यहा बताया कि शुक्रवार की रात गौरी बाजार क्षेत्र के देवरिया गोरखपुर मार्ग पर गलत दिशा से आ रही एक पीकप वाहन ने पोखरभिंडा गाँव के पास एक बाइक को रौदने के बाद अनियंत्रित होकर एक और बाइक को रौद दिया। इस हादसे में तीन लोग रत्नेश(24), साहिल(17) और दिलीप(24) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोग राजू, रत्नेश यादव, अंकित जायसवाल और राजेश जायसवाल घायल है, जिनकोे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गम्भीर है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों का आज यहां पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पुलिस पिकप को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पिकप चालक भी जनता के आक्रोश के कारण घायल है। पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *