गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदिशा जिले में हादसा, राजस्थान के यात्रियों की मृत्यु

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के पास आज तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और लगभग छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र के यात्री एक कार से उत्तर भारत से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। तड़के लटेरी के पास उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों के नाम पता किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि शवों को कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के संबंध में प्रभावित यात्रियों को सूचना दे दी गयी है। कार काे टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *