गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

पटना : बिहार में पटना जिले के चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चौक थाना क्षेत्र निवासी भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा (55) के घर कुछ मेहमान आये हुये थे। वह अपने मेहमानो के लिये सुबह ऑटो रिक्शा लाने के लिये गये थे। इस दौरान मंगल तालाब के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया।
सूतों ने बताया कि घायल भाजपा नेता को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जांच के लिये बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *