गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर का छज्जा गिरने से दो लोगों की दबकर मौत,आठ घायल

जमुई : बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक घर का छज्जा गिरने से दो लोगों की दबकर मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि ऋषिडीह गांव निवासी अखिलेश यादव की पत्नी कई दिनों से बीमार थी। इसे लेकर उसके घर में झाड़फूक कराया जा रहा था।इस दौरान चार से पांच युवक छत के छज्जा पर बैठकर झाड़फूक देख रहे थे, तभी अचानक छज्जा टूट कर गिर गया। इस घटना में यागो यादव और जद्दू यादव की दबकर मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये,जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *