दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में टैंक में पाइप लगाने के दौरान स्लैब टूटने से तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि विश्वविद्यायल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के तहत एक घर के टैंक में पाइप लगाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान स्लैब टूट गया। हादसे में तीन लोग नीचे गिर गए जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया।
सूत्रों ने बताया कि अस्पतालके चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में नवल राम, सुधीर राम एवं शुशील राम शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
पाइप लगाने के दौरान स्लैब टूटने से तीन लोगों की मौत
