गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

NIT के तीसरे दीक्षांत समारोह का विज्ञानं भवन में कल होगा आयोजन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली का ‘तीसरा दीक्षांत समारोह’ शनिवार, 6 अगस्त, 2022 को विज्ञान भवन  स्थित सभागार में प्रात: 10.00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री, सुभाष सरकार, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। दीक्षांत समारोह फिजिकल मोड में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के सभी नियमों का अनुपालन किया जाएगा। तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान, एनआईटी दिल्ली 793 छात्रों को डिग्री प्रदान करेगा, जिसमे स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के छात्र शामिल हैं। ।

S.No.ProgrammesNo. of Students Graduating
1.प्रौद्योगिकी में स्नातक (Bachelor of Technology)567
2. प्रौद्योगिकी के परास्नातक (Master of Technology)192
3.पी.एच.डी (Ph.D.)34
कुल संख्या793

संस्थान असाधारण अकादमिक रिकॉर्ड वाले स्नातक छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक और संस्थान रजत पदक प्रदान करेगा। प्रशंसित सुपर-30 कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

S.No.AwardsNo. of Recipients
1.राष्ट्रपति स्वर्ण पदक (President Gold Medal)8 (M Tech-04, B. Tech-04)
2.निदेशक स्वर्ण पदक (Director’s Gold Medal)29 ( M.Tech-18, B. Tech-11)
3.संस्थान रजत पदक (Institute Silver Medals)20 ( M.Tech-13, B. Tech-07)
4.डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि  (Doctor of Philosophy (Honoris Causa))आनन्द कुमार (Super-30)

कार्यक्रम को संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा संबोधित करेंगे। 6 अगस्त, 2022 को दीक्षांत समारोह को लेकर संस्थान में सभी लोग उत्साहित है। एनआईटी दिल्ली के निदेशक ने कहा, “हम एक शानदार आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं और दीक्षांत समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *