गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मामला दायर

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया और उन्होंने अदालत में एक नई याचिका दायर कर मानहानि मामले की सुनवाई में संजय राउत के उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ पेशी वारंट जारी करने का निर्देश देने की मांग की। संजय राउत आठ अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में होने के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो सके थे। मेधा सोमैया के वकील विवेकानंद गुप्ता ने न्यायधीश पी आई मोक्षी से संजय राउत के खिलाफ पेशी वारंट जारी करने का अनुरोध किया। अदालत ने 18 अगस्त तक मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *