गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बसंत और बलवंत ने जीता बेस्ट ट्रेनी अवार्ड

कपिल शर्मा:
नांगल चौधरी। नई शिक्षा नीति मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में वृद्धि करना है। गवर्नमेंट ब्वॉयस सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य विकास जयदीप के संचालन में निपुण हरियाणा मिशन के तहत पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में शिक्षा विभाग की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को स्कूल प्रिंसिपल विकास जयदीप ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल करवाना है।

प्रशिक्षण मे 4 और 5 कक्षाओं के लिए ग्रेड स्तर की योग्यता हासिल करने पर विशेष बल दिया गया साथ ही प्रशिक्षण के संबंध में प्राचार्य विकास जयदीप ने बताया कि यहां से सीखी हुई कलाएं कक्षाओं तक अवश्य पहुंचे जिससे सभी बच्चे लाभान्वित हो सके और संख्या ज्ञान और अक्षर ज्ञान में उनकी रूचि बढ़े और अधिगम के प्रती फल प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर केआरपी इंद्रजीत, पीआरटी जितेंद्र, नवीन और एबीआरसी श्रुति आर्या ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को किस प्रकार सरल बनाया जाए सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि, कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक छात्रों के बीच संचार कौशल को मजबूत करना है कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों ने कई गतिविधियों और शिक्षक प्रशिक्षकों के व्यवहारिक सत्रों के साथ भी शामिल किया गया जिला महेंद्रगढ़ के खंड नांगल चौधरी में कार्यशाला का बुधवार को अंतिम और पांचवा दिन था। खंड नांगल चौधरी में 40~40 अध्यापकों के दो समूह इस कार्यशाला में प्रतिभागीता कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विकास जयदीप ने दोनों ग्रुपों से चुने हुए बनिहारी से जीपीएस बंसत लाल और नांगल दर्गु से जीएमपीएस बलवंत सिंह को बेस्ट प्रशिक्षकु पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों विजेताओं ने हर गतिविधि में भाग लिया और कैंप में समय पालना का ध्यान रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्राथमिक शिक्षकों ने एफएलएन और निपुण की ट्रेनिंग से स्वयं को अपग्रेड किया है। इस अवसर पर केआरपी जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत, नवीन कुमार, एबीआरसी श्रुति आर्य, सुरेंद्र मेहरा, राजेंद्र यादव, ज्योति कुमारी एवं राजेंद्र सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *