गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाॅंगल चौधरी नगर पालिका के वाइस प्रेजिडेंट बने मुकेश शर्मा

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाॅंगल चौधरी। नगर पालिका वाइस चेयरमैन के लिए गुरुवार को वोटिंग हुआ। जिसमें नगर पालिका के 13 वार्ड पार्षद समेत चेयरमैन ने वोटिंग किया। कुल 14 मतों में 9 मत वार्ड संख्या दस के पार्षद मुकेेेश शर्मा को प्राप्त हुए। शेष 5 वोट वार्ड संख्या पाँच की पार्षद शकुंतला देवी को मिलेे।

बता दें कि, हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ स्थित विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी नगर निकाय चुनाव 19 जून को हुए थे। जिसमें प्रधान पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं 13 वार्ड पार्षद के लिए 46 उम्मीदवार चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाई थी। चुनावी नतीजे़ 22 जून को घोषित हुए थे। जिसमें वार्ड संख्या 10 से पार्षद मुकेेेश शर्मा चुने गए थे। चुनावी परिणाम में वार्ड संख्या दस मे कुल मतदान 598 हुआ था। जिसमें पार्षद मुकेश शर्मा की झोली में 266 वोट हासिल हुए थे।

लैब टेक्निशियन संदेश शर्मा ने बताया कि, उनके परिवार के बहुत ही कर्मठ, मेहनती, ईमानदार छवि के भाई मुकेश शर्मा को जन प्रतिनिधियों द्वारा विश्वास मत हासिल हुआ है। इस अवसर पर नगर पालिका स्थित रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. मंगल सैन द्वारा पार्षद मुकेश शर्मा को सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन प्रदान किया गया।

इस विशेष अवसर पर नपा पार्षद रिंकू सैनी, होशियार सिंह, अनीता जाटीवाल सहित अन्य पार्षद और चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी समेत संदेश शर्मा, अशोक शर्मा, महेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मित्र मंडल ने मुकेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएंँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *