गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब पुलिस ने खरगोन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 63 पिस्तौलें जब्त कीं

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से आज पंजाब पुलिस के दल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 63 देशी पिस्तौलें जब्त की है।
पंजाब के अमृतसर थाने के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के उपनिरीक्षक जगदीप सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि पंजाब पुलिस के दल ने खरगोन काजल पुरा रोड से कैलाश सिंह, सोनू सिंह और गोरेलाल को गिरफ्तार कर उनसे 63 देशी पिस्तौलें जब्त की है। उन्होंने बताया कि तीनों के विरुद्ध अमृतसर क्षेत्र में 24 प्रकरण दर्ज है. तीनों आरोपी यहां से पिस्तौल पंजाब और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों को सप्लाई करते थे।
उन्होंने बताया कि अगस्त 2022 में अमृतसर पुलिस ने जय शर्मा और दीपक प्रताप को 4 देसी पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था. दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उक्त हथियार उन्होंने इन तीनों आरोपियों से खरीदे थे. खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पंजाब के पुलिस दल को खरगोन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *