गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजब-गजब : मेरठ में पत्नी के मोटे होने पर शौहर ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो शादी के बाद उसका वजन बढ़ रहा था। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मेरठ की रहने वाली नजमा बेगम की शादी आठ साल पहले मोहम्मद सलमान के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह मोटी होने लगी। जिसके बाद शौहर ताने मारने लगा और बाद में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका एक बेटा भी है जिसकी उम्र सात साल है।
पत्नी ने बताया कि शौहर अक्सर मोटापे की वजह से मारपीट करता था। सर्किल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने बताया कि एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। संज्ञान में लेने पर पता चला कि ये मामला तीन तलाक का है। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *