गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र दुबे केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के नेशनल वाइस चेयरमैन मनोनीत किए गए

लखनऊ : केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के चेयरमैन गोपाल राय ने पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र दुबे को नेशनल वाइस चेयरमैन पद पर मनोनीत किया। उक्त अवसर पर सुरेश चंद्र दुबे ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी संस्थान द्वारा दी गई है उसमें हम संपूर्ण भारत के लोगों के सुख-दुख और उनकी हर समस्या को लेकर समाधान करने का प्रयास करेंगे तथा संपूर्ण भारत के सभी राज्यों में अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों एवं अदालतों तक जो लोग नहीं पहुंच पाते हैं और अपना हक हासिल कराने और न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

इस संस्थान के माध्यम से निस्वार्थ भाव से लोगो के लिए कार्य करेंगे। न्याय को प्रभावी बनाने के लिए संस्थान उचित लोगों का चयन करेगी जो शिक्षा से समाज में व्यापारियों के हित में आमूलचूल परिवर्तन के प्रणेता के रूप में कार्य करने को तैयार हैं। विधिक कार्यवाही हो या मानवाधिकार मूल्य हो सामाजिक समरसता के लिए संस्थान की तरफ से निशुल्क एडवोकेट चयनित किए जाएंगे जिनका खर्च संस्थान एवं पदाधिकारी उठाएंगे।

संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत को समृद्ध व मजबूत बनाने की अवधारणा भ्रष्टाचार मुक्त समाज की परिकल्पना समाज में आर्थिक रूप से कमजोर दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिला एवं पुरुष जो भी पीड़ित अधिकारों को दिलाना हेतु हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियां एक भारत श्रेष्ठ भारत सबका साथ सबका विकास के मुद्दे को लेकर भी सरकार को सहयोग करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *