गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना 243 रुपये फिसली, चांदी में तेजी

मुंबई : वैश्विक बजार की गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 243 रुपये प्रति दस ग्राम गिर गया वहीं मांग रहने से चांदी में 55 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.61 प्रतिशत गिरकर 1707.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.15 प्रतिशत फिसलकर 1712.80 डॉलर प्रति रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 243 रुपये उतरकर 50263 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 210 रुपये गिरकर 50360 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 55 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 54080 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 107 रुपये चढ़कर 54700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *