गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने एलिजाबेथ के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया।
श्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा, “महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन बहुत आहत हूं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व दिया। सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमा और शालीनता से लोगों को सीखना चाहिए। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं 2015 और 2018 में ब्रिटेन के दौरे के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिला था। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में क्वीन को गिफ्ट किया था।” उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को गुरुवार को 96 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *