पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारी बारिश के बीच पुणे नगर निगम कार्यालय के बाहर शहर में सड़कों कार्यो में खराब गुणवत्ता के खिलाफ धरना दिया और प्रदर्शन किया।
राकांपा के प्रवक्ता प्रदीप देशमुख के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता एक नाव पर बैठकर निगम प्रशासन और सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने दावा किया और आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले पांच सालों के कार्यकाल के दौरान इस खूबसूरत शहर पुणे को बर्बाद कर दिया और शहर को सचमुच में डूबो दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों का जीवन दयनीय बना दिया है।
राकांपा ने पुणे नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया
