गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दंतेवाड़ा में बीस किलो वजन के दो बम बरामद, किए गए डिफ्यूज

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों ने 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए। जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने इसे प्लांट किया था। बम को बीडीएस की टीम ने डिफ्यूज कर दिया है।
पुलिस के अधिकारियों सूत्रों के अनुसार जिले के कमारगुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों की टीम ने 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए। सीआरपीएफ, डीआरजी की टीम सुबह एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। जवान जब कमारगुड़ा शिविर से जगरगुंडा की ओर जा रहे थे, तब उन्हें सड़क के किनारे बम होने की जानकारी मिली। जवानों ने बम की सूचना बीडीएस टीम को दी।
बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो पाइप बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। फोर्स से आमने-सामने की लड़ाई की अपेक्षा माओवादी आईईडी का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए बम को जवान लगातार निष्क्रिय करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *